पिथौरागढ़, दिसम्बर 20 -- पिथौरागढ़। कनालीछीना में सृष्टि जन कल्याण समिति बागेश्वर की ओर से जनप्रतिनिधियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। शनिवार को संस्था प्रमुख जीवन सिंह दानू ने बताया कार्यक्रम के पहले दिन ब्लॉक के चमू, मोडी व पुखरौडा न्याय पंचायत के 150 वार्ड सदस्यों व ग्राम प्रधान को प्रशिक्षण दिया गया। बताया इस कार्यक्रम के तहत 28 दिसम्बर तक कनालीछीना ब्लॉक के 706 नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षक के रूप में जीवन सिंह रजवार, केदार बिष्ट, मान सिंह, देव, प्रताप सिंह नेगी, जीवन सिंह दानू, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, अनीता चंद रहेंगे। प्रशिक्षण में सूर्यप्रताप सिंह, मनोज कुमार, शिवानी विश्वकर्मा, मनोज कुमार, तारा सिंह मेहता, पंकज राज, शिवानी आर्या, कमला देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। --------

हिंदी हिन्द...