मोतिहारी, जून 23 -- बंजरिया , एक संवाददाता। बंजरिया प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को आयोजित प्रखंड स्तरीय खरीफ महाअभियान सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया । मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर हुए विवाद अखाड़े में तब्दील हो गया । मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं और हाथापाई हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया । खरीफ महाअभियान कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार उर्फ पप्पू यादव और पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार उर्फ ज्योति लाल साह के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई । यह भी पढ़ें- सवालों की बौछार के बीच हुई बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई की नौबत आ गई । घटना के पीछे के स्पष्ट ...