गाज़ियाबाद, मई 11 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर आयुक्त ने समस्याओं की समाधान और शिकायतों के निस्तारण के लिए निगम मुख्यालय में बैठक की। नगर आयुक्त ने सभी विभाग के अधिकारियों को लोगों और जनप्रतिनिधियों के फोन अनिवार्य रूप से उठाने के निर्देश दिए। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। जलकल, निर्माण और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ज्यादा निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने 311 एप्लीकेशन, आईजीआरएस, कॉल सेंटर, सोशल मीडिया और सीयूजी नंबर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। नगर आयुक्त ने सड़कों को धूलमुक्त बनाने के लिए कहा।शिकायतकर्ताओं से फीडबैक अनिवार्य रूप से लिया जाए। पार्कों की सफाई और फुटपाथ की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। लोगों और जनप्रतिनिधियों के फोन अनिवार्य रूप से उठाने के नि...