अयोध्या, नवम्बर 18 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में समिति के सभापति हरिओम पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति ने निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों के प्रस्तुत प्रस्तावों को प्राथमिकता दी जायें। जो भी कार्य उनके क्षेत्रों में कराये जा रहे है, उसमें जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जायें। सभापति हरिओम पाण्डेय ने बताया कि बैठक विधान परिषद की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न नियमों, विनियमों एवं उपनियमों के संशोधन, अद्यतन एवं सरलीकरण के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की प्रभावशीलता, पारदर्शिता तथा समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि संसदीय परंपराओं की मर्यादा और कार्यक्षमता बनाए रखना हम...