हल्द्वानी, मई 10 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वनाधिकार कानून के अंतर्गत बिंदुखत्ता में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम 'जन-जन की सरकार, कब आएगी बिंदुखत्ता के द्वार' में सरकार का कोई भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित नहीं होने पर क्षेत्रवासियों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। रविवार को गौलापार के बागजाला में हुई बैठक में ग्रामीणों ने इसके लिए आक्रोश जताया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वनाधिकार कानून पर स्पष्ट संवाद नहीं किए जाने से लोग आहत हुए हैं। बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बावजूद अब तक जारी नहीं हो सकी है। वहीं बागजाला, प्रतापपुर, दानीबंगर एवं मानपुर के दावों की जांच भी लंबित पड़ी हुई है। वन अधिकार समिति बागजाला के अध्यक्ष कुन्दन बिष्ट ने बताया कि शीघ्र ही बड़े आंदोलन की रणनीति घोषित की जाएगी। इस मौके पर ...