रुद्रपुर, मार्च 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। होली पर्व को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। हर वर्ष की भांति इस बार भी शहर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों के आवासों पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल होंगे। मेयर विकास शर्मा के नंद विहार, फुलसूंगा स्थित आवास पर होली मिलन कार्यक्रम रखा गया है। यहां क्षेत्र के पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग पहुंचकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वहीं विधायक शिव अरोरा के एलायंस स्थित निजी आवास पर भी होली पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का जमावड़ा रहेगा। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल इंद्रा कॉलोनी, रामलीला ग्राउंड में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करेंगे। यहां समर्थकों के साथ सुबह नौ बजे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.