बरेली, मई 25 -- सर्किट हाउस में वन एवं पर्यावरण मंत्री की अध्यक्षता में शहर की चौपट बिजली व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। बैठक में विधायक से लेकर पार्षदों तक ने शिकायतों के साथ ही तमाम समस्याओं को गिनाया। इस दौरान जेई व एसडीओ द्वारा फोन न उठाने व बर्ताव खराब की भी शिकायत कीं। बैठक में जिन चार जेई का नाम लेकर शिकायतें की गई थी उन्हें मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने तत्काल प्रभाव से हटाकर ग्रामीण क्षेत्रों के उपकेंद्रों पर भेजा है। उनके स्थान पर ग्रामीण क्षेत्र में तैनात जेई को शहर में 11 केवी वर्टिकल व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है। वहीं एक एसडीओ को भी ग्रामीण क्षेत्र भेजा है। पिछले कई दिनों में सुभाष नगर, किला, मढ़ीनाथ व सीबीगंज उपकेंद्र क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती को लेकर उपकेंद्रों के हो रहे घेराव व जनता की समस्या को लेकर पार्षदों ने बैठक में ...