हरदोई, अप्रैल 3 -- हरदोई। खेतुई से कोर्रिया तक निर्माणाधीन 15 किमी लंबे बाईपास को बनाने की रफ्तार कुंद पड़ी है। इसकी वजह बिजली के पोल बताए जा रहे हैं। पोलों की शिफ्टिंग में विलंब का खामियाजा शहर के करीब 30 हजार लोग जाम की दिक्कत से भुगत रहे हैं। इससे जनप्रतिनिधियों की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय का कहना है कि भाजपा सरकार में समय से काम पूरने करने के दावे हवाहवाई साबित हो रहे हैं। एनएचएआई की ओर से बन रहा बाईपास इसका ताजा उदाहरण है। कांग्रेस बिजली के पोलों को जल्द शिफ्ट कराने की मांग करेगी ताकि बाईपास बनाने का काम पूरा हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...