प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 29 -- पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ मासिक बैठक की। इसमें जिले के सांसद और विधायक के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, यातायात और अतिक्रमण पर चर्चा की गई। एसपी दीपक भूकर ने कहा कि जनप्रतिनिधि लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और जनता की आवाज़ हैं। पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच नियमित संवाद से न केवल कानून व्यवस्था बेहतर होती है, बल्कि अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा की भावना प्रबल होती है। इस दौरान एएसपी पूर्वी आलोक कुमार, अनिल कुमार सिंह लालसाहब, डॉ. नीरज त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, परमानंद मिश्र, वकार अहमद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...