पीलीभीत, जुलाई 9 -- पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये की धनराशि बटन दबाकर भेजी गई। जनपद के शिक्षक-शिक्षिकाओं को डेमो कैशलेस कार्ड दिए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल ( ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर) से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का शुभारंभ किया। गांधी स्टेडियम स्थित प्रेक्षागृह से एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण जिलेभर के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशकों को दिखाया गया। यह भी पढ़ें- सीएम ने पीएम श्री विद्यालय इटायला माफी के प्रधानाध्यापक को सम्मानितकार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक मुख्यालयों पर कार्यक्रम किए गए। का...