सहारनपुर, फरवरी 28 -- सुपारी व मसाला विकास निदेशालय तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के वित्तीय सहयोग से कृषि विज्ञान केंद्र सहारनपुर पर एकदिनी जनपद स्तरीय मसाला उत्पादन गोष्ठी/प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सीएसएसएमआईडीएच (मसाला विकास परियोजना) सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के प्राध्यापक एवं मुख्य अन्वेषक डॉ मनोज कुमार सिंह ने उदघाटन किया और बीजीय मसाले जैसे धनिया मेथी, सौंफ कलौंजी को खेती के बारे में जानकारी दी गई। डॉ रविंद्र तोमर ने कंदीय मसाला फसलों जैसे हल्दी लहसुन अदरक की खेती तथा डॉ काम्या सिंह द्वारा मसाला फसलों की प्रसंस्करण तकनीक की जानकारी दी गई। केवीके प्रभारी डॉ आईके कुशवाहा ने मसाला फसलों में लगने वाले कीट एवं बीमारियों के बारे में तथा उनके नियंत्रण को कैसे किया जाए, के बारे में जानकारी दी। इस...