जौनपुर, फरवरी 17 -- जौनपुर, संवाददाता। डॉयट परिसर में सोमवार को आयोजित जनपद स्तरीय पाक-कला प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लाकों के विद्यालयों से आईं रसोइयों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने दीप जलाकर प्रतियोगिता की शुरुवात की। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई सामग्री से सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित मेन्यू रोटी-सब्जी तैयार की, जिसकी गुणवत्ता और स्वाद का मूल्यांकन निर्णायक मंडल ने किया। परिणाम घोषित होने पर उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरैनी शाहगंज की संतरा देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय चकताली की मीना गौड़ द्वितीय तथा कम्पोजिट विद्यालय आद...