संभल, सितम्बर 22 -- धनारी थाना क्षेत्र के भकरौली स्थित राष्ट्र सेवा सदन इंटर कॉलेज में सोमवार को जनपद स्तरीय खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बबराला संकुल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका दोनों वर्गों में विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक संभल के प्रतिनिधि एवं राजकीय इंटर कॉलेज खीजरपुर के प्रधानाचार्य अंशुल कुमार ने फीता काटकर किया। कॉलेज प्रधानाचार्य विनोद कुमार, मधुप कुमार आर्य, राजाराम यादव और जगन्नाथ सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता में संभल, चंदौसी, जुनावई और बबराला संकुल की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। यह भी पढ़ें- खेल महाकुंभ में पजिटीलानी की बेटियों ने मारी बाजी बालिका वर्ग में बबराला संकुल ने चंदौसी को पराजित...