हापुड़, फरवरी 13 -- बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत पीएमश्री विद्यालयों की जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं समेकित शिक्षा के तत्वावधान में दिव्यांग बच्चों के लिए जनपद स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ एलएन पब्लिक स्कूल के मैदान में हुआ। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.श्वेता पूठिया, स्कूल की ट्रेजरार पवित्रा त्यागी, प्रधानाचार्या आराधना बाजपेई ने विचार रखें। कार्यक्रम आयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अतिथिगणों, बीएसए एवं जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा द्वारा मैदान पर 50 मीटर रेस को हरी झंडी दिखाकर खेलों का शुभारंभ किया। मैदान पर बच्चों ने अपना पूरा दमखम दिखाया। समेकित शिक्षा जिला समन्वयक संजय यादव एवं स्पेशल एजुकेटर टीम द्वा...