औरैया, मार्च 1 -- औरैया, संवाददाता। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा एनएमएमएस का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। जनपद में निर्धारित 147 पदों के सापेक्ष 144 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। लगभग सभी पदों पर चयन होने से जिले में खुशी की लहर है। इस परीक्षा के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, ताकि वे कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई बिना आर्थिक बाधा के जारी रख सकें। चयनित विद्यार्थियों को केंद्र सरकार की ओर से प्रति माह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी, जो शैक्षिक सामग्री, पुस्तकें एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक होगी। परीक्षा में मानसिक योग्यता परीक्षण एवं शैक्षिक अभिरुचि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। दोनों चरणों में न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.