संभल, जून 11 -- पुलिस लाइन बहजोई स्थित सभागार में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, आलोक सिद्धू एवं दीपक तिवारी के गैर जनपद स्थानांतरण के उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावपूर्ण माहौल में उन्हें विदाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) कुलदीप सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) मनोज कुमार रावत मौजूद रहे। इस अवसर पर अधिकारियों ने स्थानांतरित हुए क्षेत्राधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा जनपद में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि तीनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, जनसुनवाई और पुलिसिंग को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगद...