जनपद से कई जिला स्तरीय अधिकारियों का तबादला
बुलंदशहर, जून 1 -- शासन स्तर से देर रात जारी हुई तबादला सूची के बाद जिले के प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। शासन ने देर रात विभिन्न विभागों के कई जिला स्तरीय अधिकारियों का गैर-जनपद तबादला कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय का तबादला कर उन्हें अलीगढ़ डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर भेजा है। उनके स्थान पर बदायूं के बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह को बीएसए बनाया गया है। डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता धर्मेंद्र सक्सेना को बिजनौर का डीआईओएस बनाया है। अलीगढ़ में एओ नितिन जैन को जिले में भेजा गया है। डीडीओ सुभाष नेमा का तबादला अलीगढ़ में श्रम रोजगार उपायुक्त के पद पर कर दिया गया है, उनके स्थान पर अभी किसी नए अधिकारी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- पीडी अखिलेश गये अमरोहा, मैनपुरी से सत्येन्द्र को मिली ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.