भदोही, मई 5 -- भदोही, संवाददाता। जिले के शौचालय विहीन लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिले में इस साल सात हजार एक शौचालय बनवाया जाएगा। इससे शौचालय विहीन परिवारों के लोगों को खुले में शौच करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही पर्यावरण भी स्वच्छ बना रहेगा। बता दें कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद शौचालय निर्माण को लेकर केंद्र सरकार ने काफी काम किया। जिसमें प्रदेश सरकार भी सक्रिय है। आजादी के बाद भदोही शहर में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण करोड़ों रुपया से कराया गया। जिससे आमजन, राहगीरों को काफी राहत मिली है। इतना ही नहीं, सरकारों ने गांवों में भी सामुदायिक शौचालय का निर्माण करवाया है। जिसकी देख-देख को आधी आबादी को जिम्मा दिया गया है। इससे समूह से जुड़ी महिलाओं की अर्निंग बढ़ गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में शासन की ओर से मंडल में 22,778...