फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया में दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख तक 66717 ने वोटर बनने को फार्म 6 भरा है। जबकि नाम कटवाने के लिए 1801 फार्म आये हैं। हालांकि नाम आगे भी जुड़वाये जा सकेंगे मगर एसआईआर वाली मतदाता सूची में लोगों का नाम नहीं होगा। ऐसी स्थिति में 20-22 साल बाद होने वाली एसआईआर की प्रक्रिया में उनकी मैपिंग में कठिनाई आ सकती है। जनपद की चारो विधानसभा क्षेत्रों में पुनरीक्षण का कार्य चल रहा था। दावे और आपत्तियों का समय नहीं बढ़ाया गया। शुक्रवार को इसकी आखिरी तारीख थी। नाम जुड़वाने के लिए फार्म 6, मतदाता सूची में नाम कटवाने को फार्म 7 भरवाये गये। इसके साथ ही वर्ष 2003 की मतदाता सूची से जिन मतदाताओं का मिलान नही हो सका और तार्किक विसंगति वालों को नोटिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.