आजमगढ़, जून 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा का आयोजन जनपद के कुल 14 केंद्रों पर 8, 9 एवं 10 जून को दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 से 12.00 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 3 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। जनपद के 14 केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 6432 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कुल 38592 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 10 केंद्रों पर होगी परीक्षा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक ...