सोनभद्र, सितम्बर 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) 5.0 में जिले को निवेश का नया केंद्र बनाने की तैयारी तेज हो गई है। जिले को 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक 33 परियोजनाओं के माध्यम से 14612 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।

निवेश प्रस्ताव और रोजगार इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से करीब 4068 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। शेष 5388 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव जुटाने के लिए विभागवार लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में जीबीसी की तैयारियों और निवेश प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को शेष लक्ष्य की पूर्ति के लिए संभावित निव...