मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- जनपद में 1215 स्थानों पर होलिका दहन होगा। होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद में जोन व सैक्टर स्कीम लागू की गयी है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस को तैनात किया जाएगा। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में होलिका पर पुलिस की निगरानी के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए है। ताकि असामजिक तत्व किसी तरह की गडबडी न कर पाए। सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करने के आदेश दिए है। होली पर्व को लेकर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था बढा दी गयी है। जनपद को होली पर्व के लिए 8 जोन, 21 सैक्टर व 120 सब सैक्टरों में विभाजित किया गया है। सभी जोनल व सैक्टर अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में गश्त करने के आदेश दिए है। शहर व देहात में 1215 स्थानों पर होलिका का दहन होगा। मिश्रित व संवेदनशील स्थानों पर होलिका की निगरानी के लिए सीसीट...