मुजफ्फर नगर, जनवरी 28 -- जनपद में इस वर्ष रबी फसल की बुवाई 100.1 फीसदी हुई है। इस बार गेहूं की बुवाई निर्धारित लक्ष्य व गत वर्ष के सापेक्ष अधिक हुई है। जनपद में 70410 हेक्टयर गेहूं और 7309 हेक्टयर सरसो की बुवाई हुई है। पिछले साल रबी की 74159 हेक्टयर बुवाई हुई थी। इस वर्ष करीब 78708 हेक्टयर बुवाई हुई है। जनपद में 70 हजार 405 हेक्टयर लक्ष्य गेहूं की बुवाई के लिए निर्धारित किया गया। लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं की बुवाई करीब 70 हजार 410 हेक्टयर में हुई है। जनपद में इस बार गेहूं से लेकर सरसो, जौ, मसूर, चना, तोरिया, मटरा आदि का 100 फीसदी लक्ष्य के सापेक्ष बुवाई हुई है। जनपद में जौ 139 हेक्टयर, सरसो 7309 हेक्टयर, मसूर 509 हेक्टयर, मटर 48 हेक्टयर, चना 75 हेक्टयर और तोरिया 155 हेक्टयर बुवाई हुई है। शासन स्तर से रबी की बुवाई के लिए करीब 78 हजार 703 हेक...