जनपद में हर रोज मौसम की बेरुखी से डूब रही किसानों की उम्मीदें
रुडकी, अप्रैल 7 -- लक्सर, संवाददाता। सोमवार रात तेज हवा के साथ बारिश से रबी की खड़ी फसलें खेतों में पसर गईं। साथ ही खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीग गई। इससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में अधिकांश फसलें पूरी तरह पक चुकी हैं, जबकि गेहूं, अरहर और मसूर की फसल अभी भी कई जगह खेतों में खड़ी है। किसान कटाई में जुटे हैं, लेकिन बिगड़े मौसम के मिजाज से उनके माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। आंधी और बारिश के कारण थ्रेसिंग के बाद खेतों में पड़ा भूसा उड़ गया है। वहीं कटी हुई गेहूं की फसल और भूसा भीगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.