लखीमपुरखीरी, जून 8 -- सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 21 जून तक चलाए जा रहे समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत रविवार को नगरीय निकायों में व्यापक स्वच्छता -जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ, पलियाकला, मोहम्मदी सहित नगर पंचायत खीरी टाउन, ओयल, मैलानी, बरबर, निघासन, भीरा एवं धौरहरा समेत सभी निकायों में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सर्वाधिक अस्वच्छ सार्वजनिक स्थलों की पहचान कर वहां सफाई एवं प्लास्टिक अपशिष्ट निस्तारण का कार्य कराया गया। इस दौरान डोर-टू-डोर अभियान चलाकर नागरिकों को सूखा कचरा, गीला कचरा एवं सेनेटरी वेस्ट को अलग-अलग डस्टबिन में एकत्रित कर निर्धारित वाहनों को देने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- नगर निकायों में विशेष स्वच्छत...