जनपद में लगातार बढ़ रही एड्स रोगियों की संख्या
बागपत, मई 17 -- बागपत। बागपत जनपद में एक वर्ष के भीतर 31 से अधिक एड्स के नए रोगी मिले हैं। यानि हर महीने एक मरीज सामने आ रहा है। इससे समझा जा सकता है कि सावधानी के बाद भी जिले में एड्स लोगों को गिरफ्त में ले रहा है। इनमें अधिकतर मरीज असुरक्षित यौन संबंधों के कारण हैं। बागपत जनपद में एड्स की जांच वर्ष 2003 में शुरू हुई थी। जांच शुरू होने के बाद काफी लोगों ने जांच कराई, लेकिन किसी में एड्स की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद वर्ष 2007 में हुई जांच के बाद पहला रोगी मिला था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। इसके बाद से तो जिलेभर में लगातार एड्स के रोगी मिल रहे है। वर्ष 2015-2016 में 25 पुरूष और 12 महिलाओं में एड्स की पुष्टि हुई। वर्ष 2017-2018 में यह संख्या ओर बढ़ गई। तब 23 पुरूष और 18 महिलाएं एड्स से संक्रमित मिली। वर्ष 2018-2019 में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.