आगरा, मार्च 29 -- जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि राशन वितरण की अवधि बढ़ाकर अब 31 मार्च तक कर दी गई है। पहले सरकार ने राशन वितरण की अंतिम तिथि 28 मार्च निर्धारित की थी। उन्होंने बताया कि जो पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारक अब तक राशन नहीं ले सके हैं, वे 31 मार्च तक अपने उचित दर विक्रेता से राशन प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही इस अवधि तक कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी के माध्यम से भी आवश्यक वस्तुएं लेने की सुविधा मिलेगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पात्र कार्डधारकों से समय रहते राशन प्राप्त करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...