हापुड़, मार्च 17 -- जनपद हापुड़ में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य आज बुधवार से शुरू होगा। यहां हापुड़ के एसएसवी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापियां जांची जाएंगी। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की जद में कराया जायेगा। जनपद हापुड़ में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए एसएसवी इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इनमें आज बुधवार से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की जद में कराया जायेगा। मूल्यांकन कराने की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों की मंगलवार को ट्रेनिंग हो गई है। ट्रेनिंग में उन्हें बोर्ड के विभिन्न निर्देशों के संबंध में अवगत कराया गया है। मूल्यांकन केंद्र पर एक लाख 70 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंग...