कानपुर, जनवरी 8 -- जनपद में यूपी बोर्ड की प्री-बोर्ड परीक्षा आज से -बोर्ड परीक्षा से पहले परीक्षा का भय दूर करने का प्रयास मंगलपुर,संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश बोर्ड प्रयागराज की ओर से 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों को परीक्षा का पूर्व अभ्यास कराने के लिए आज शुक्रवार से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं जनपद में शुरू हो रही है। यह परीक्षाएं विगत वर्ष के परीक्षा केंद्रों पर आए अतिरिक्त प्रश्न पत्रों के सेट से करवाई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश बोर्ड प्रयागराज के द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर है। इसमें परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हो चुका है। वहीं उत्तर पुस्तिकाएं भी जिले में पह...