कानपुर, अप्रैल 11 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में मानकहीन वाहनों से स्कूली बच्चों को लेकर फर्राटा भरने वाले चालकों की लापरवाही से खतरे के अंदेशे को लेकर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान छपी खबर का असर हुआ है। एसपी के निर्देश के बाद शनिवार को पुलिस ने मानकहीन स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इसके तहत जहां स्कूलों में पहुंचकर वाहनों की पड़ताल की गई। वहीं मानकहीन तीस स्कूल वाहनों का चालान करने के साथ एक वाहन को सीज कर दिया गया।जनपद के अधिकांश निजी स्कूल संचालक अभिभावकों को बेहतर वाहन आदि की सुविधा के नाम पर मनमानी शुल्क वसूलते हैं। इसके बाद अधिकांश स्कूलों में आटो ,टेंपो, कारों के साथ ही मानकहीन वाहनों से बच्चों को स्कूल लाने व भेजने का काम शुरू हो जाता है। स्कूल खुलते ही मानकहीन स्कूल वाहनों के चालक सड़क पर फर्राटा भरकर मासूमों के जीवन से ...