शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- मिर्जापुर।उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा माटीकला एवं माटी शिल्पकला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत माटीकला समन्वित विकास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद शाहजहांपुर स्थित मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, पिपरौला में 15 दिवसीय निःशुल्क आवासीय शिल्पकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को माटीकला से संबंधित दैनिक उपयोग की वस्तुएं, सजावटी सामग्री, खिलौने एवं मूर्तियां बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही मिट्टी के उत्पादों पर कटिंग, पच्चीकारी, चित्रकारी एवं नक्काशी जैसी कलाओं की जानकारी भी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- माटीकला टूल्स किट्स वि...