हापुड़, जून 16 -- जनपद हापुड़ में मलेरिया ने दस्तक दे दी है। यहां जिले में 24 वर्षीय फैक्ट्री मजदूर को मलेरिया की पुष्टि हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। पॉजिटिव मरीज का इलाज शुरू करा दिया गया है। मलेरिया से रोकथाम के लिए जिले में जागरूकता फैलाई जा रही है। पिछले कई दिनों से मौसम अपना रंग दिखा रहा है। कभी बारिश तो कभी चिलचिलाती धूप निकल रही है। ऐसे में जिले में बीमारियां बढ़ रही हैं। बुखार का प्रकोप भी जिले में तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब जिले में मलेरिया ने भी दस्तक दे दी है। यहां हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर निवासी 24 वर्षीय एक युवक को मलेरिया की पुष्टि हुई है। युवक गढ़ में एक फैक्ट्री में मजदूर है। फैक्ट्री मजदूर को मलेरिया की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सतर्कता हो गए। तुरंत संबंधित मरीज के यहां टीम भेजी गई और ल...