बुलंदशहर, दिसम्बर 19 -- डीएम श्रुति के निर्देशन में 19 से 25 दिसंबर 2025 तक सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रशासनिक सुधारों को बढ़ावा देने और सुशासन के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत राज्य प्रशासन एवं संघ राज्य क्षेत्र, भारत सरकार के साथ मंच साझा कर प्रशासन में अपनाई गई अपनी सर्वोत्तम परिपाटियों को प्रस्तुत करते हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी बनाना है। "प्रशासन गांव की ओर" अभियान जैसी पहलों के माध्यम से प्रशासन और शिकायत निवारण की प्रक्रिया को जमीनी स्तर तक ले जाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि नागरिकों को उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध और प्रभावी ढंग से मिल सके। इस दौरान "सुशा...