हापुड़, जून 6 -- हापुड़ जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में जनपद स्तरीय बॉक्सिंग चयन ट्रायल का आयोजन आज 6 जून को श्री मूलचंद त्यागी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हापुड़ में किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अनुसार ट्रायल में वर्ष 2012 एवं 2013 में जन्मे बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रात 6 बजे से 7 बजे तक ट्रायल वेट होगा।* 7 बजे से 8 बजे तक खिलाड़ियों का वजन किया जाएगा।* 8 बजे से 10 बजे तक खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।* 11 बजे से चयन मुकाबले प्रारंभ होंगे। ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल एवं छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग...