संभल, जनवरी 31 -- उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए जिला न्यायालयों में शुक्रवार को मतदान शुरू हुआ। पहले दिन जनपद में कुल 841 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चंदौसी, संभल और गुन्नौर के न्यायालयों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न रही। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए प्रदेश भर से 333 अधिवक्ता चुनाव मैदान में हैं। जनपद संभल समेत अन्य कई जनपदों में 30 व 31 जनवरी को चुनाव होना है। शुक्रवार को चंदौसी जिला न्यायालय परिसर में बने बार रूम में न्यायिक अधिकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह व सिविल जज सीनियर डिवीजन पराग यादव की देखरेख में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया गया। यहां 1252 अधिवक्ता और पुरानी मुंसिफी के 27 अधिवक्ता मतदान में हिस्सा लेंगे। पहले दिन शु्क्रवा...