महाराजगंज, अप्रैल 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। मृत, शिफ्टेड व अन्य विसंगतियों को दूर करने के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या 17,92,128 बताई जा रही है। एसआईआर अभियान के दौरान जिले में 1,13,371 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। आगामी चुनाव में पहली बार यह अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि एसआईआर अभियान में जनपद के सभी 2241 मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य चला। इसमें 5 ईआरओ, 25 एईआरओ, 124 अतिरिक्त एईआरओ, 211 सुपरवाइजर व 2241 बीएलओ ने कार्य किया। साथ ही मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के 8109 बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) ने भी इस प्रक्रिया में सहयोग प्रदान क...