संतकबीरनगर, जून 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में डीजल और पेट्रोल की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। रविवार को जिले के 25 प्रतिशत पेट्रोल पंप ड्राई रहे। हालांकि पहले से स्थिति काफी सामान्य हुई है। शहर के पंपों पर भीड़ कम देखने को मिली। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के पंपों पर भीड़ देखने को मिली। सबसे अधिक भीड़ डीजल को लेकर है। कई पेट्रोल पंप ड्राई रहे। इस कारण जहां तेल की उपलब्धता रही वहां पर ग्राहकों की लंबी कतार लग गई। तेल के लिए कई जगह लोग बहस करते भी दिखे। हालांकि प्रशासनिक दावे को माने तो जिले में अब डीजल और पेट्रोल की किल्लत नहीं है。

मेंहदावल: डीजल संकट से किसान बेहाल, दो पेट्रोल पंपों पर सप्लाई ठप क्षेत्र के दो पेट्रोल पंपों पर डीजल उपलब्ध न होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ रहा है। धान की रोपाई से पहले...