कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर देहात, संवाददाता। आगामी जनगणना कार्यों को सुव्यवस्थित,पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाने को लेकर डीएम की अध्यक्षता में जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। डीएम कपिल सिंह ने बताया कि जनगणना अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है,इसके आधार पर शासन की विभिन्न योजनाओं, संसाधनों के आवंटन एवं विकास कार्यों की रूपरेखा तय की जाती है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, फील्ड स्तर पर कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय से आयोजित कर सभी गणनाकर्मियों को दिशा-निर्देशों एवं तकनीकि प्रक्रियाओं की सही से जानकारी दी जाए। बैठक में डाटा संग्रहण की पारदर्शिता, सटीकता एव...