आजमगढ़, मार्च 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने और ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करने के लिए जनपद में 43 ड्रोन दीदियां (महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं) तैयार की जाएंगी। ड्रोन तकनीक के माध्यम से खेती को स्मार्ट और आसान बनाएंगी। ड्रोन से फसलों पर कीटनाशक के साथ ही उर्वरकों का छिड़काव करेंगी। ड्रोन चलाने के लिए सभी को प्रशिक्षित किया जाएगा। फसलों पर उर्वरक और कीटनाशों का छिड़काव किसान बैट्री और पेट्रोल से चहित मशीनों से करते हैं। किसानों को मशीन में करीब 16 लीटर पानी पीठ पर लेकर खेत में चलना पड़ता है। खेत में पानी होने पर दवाओं के छिड़काव में परेशानी होती है। मौसम खराब होने पर समस्या और बढ़ जाती है। इसके साथ ही समय भी अधिक लगता है। किसानों की यह समस्या ड्रोन दीदियां दूर करेंगी। जनपद में 43 ड्रोन दीदियों को तैयार किया जाना ...