फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- शासन के कड़े रुख के बाद प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों को कार्ड बनाने का कार्य तेज कर दिया है। इसी के तहत बुधवार को उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शिकोहाबाद के कई स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। अभी तक बनाए गए आयुष्मान कार्डों के बारे में जानकारी ली। सीएमओ रामबदन राम के निर्देश पर उप मुख्य डॉ मौहम्मद फारूख ने नोडल अधिकारी डॉक्टर हंसराज के साथ शिकोहाबाद पहुंचकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर नगला किला तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर यादव कॉलोनी में निरीक्षण किया। वहां अभी तक बनाए गए आयुष्मान गोल्डन कार्डों को लेकर सीएचओ एवं आशा कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्ड बनाने की गति तेज की जाए। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्...