अलीगढ़, मार्च 14 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जनपद में रमजान माह के अंतिम जुमे को मस्जिदों में जुमा-अल-विदा की नमाज अता की गई। इस दौरान अकीदतमंदों ने देश और दुनिया के लिए अमन-ओ-चैन की दुआा की। बरला में रमजान के आखिरी जुमे यानी 'जुमा-अल-विदा' के मौके पर बरला क्षेत्र के दतावली स्थित मस्जिद में अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस विशेष दिन पर बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मस्जिद में एकत्रित होकर खुदा की इबादत की। ​जुमा-अल-विदा की नमाज के दौरान पूरी मस्जिद परिसर नमाजियों से खचाखच भरा रहा। नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं। रमजान के अंतिम दौर में इबादत का यह दिन विशेष महत्व रखता है। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी।अतरौली में रमजान माह के चलते आखिरी जुमे पर मुस्लिम स...