जनपद में गेहूं खरीद के पहले दिन सूने पड़े रहे केंद्र
हापुड़, मार्च 30 -- जनपद में गेहूं खरीद के लिए प्रशासन ने 29 क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये रखा गया है। सोमवार को गेहूं खरीद के पहले दिन केंद्रों पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी किसानों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई किसान नहीं पहुंचा। उम्मीद है कि आगामी दिनों में मौसम साफ होने पर गेहूं की कटाई तेजी से होगी, उसके बाद ही केंद्रों पर गेहूं पहुंच सकेगा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर इस बार गेहूं की खरीद सोमवार से शुरू हो गई है। जनपद में गेहूं खरीद के लिए मार्केटिंग विभाग के चार, एफसीआई के दो और पीसीएफ के 23 कुल 29 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार सभी केंद्रों को उन्हीं स्थानों पर बनाया गया है, जहां पर वर्ष 2025 में यह बनाए गए थे। किसान ऑनलाइन के माध्यम से भी गेहूं बिक्री कर सकेंगे। इस बार किसान को अपना एक सदस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.