रुडकी, मार्च 31 -- गन्ने की फसल में आई टॉप बोरर बीमारी से गन्ने के पौधे सूख रहे हैं। किसानों ने फसल में कीटनाशकों का इस्तेमाल भी किया पर कोई फायदा नहीं हुआ। जनपद में इस समय लगभग 63 हजार हेक्टेयर भूमि पर गन्ने की फसल लहलहा रही है। पिछले कुछ सालों में गन्ने का रेट अच्छा मिलने पर किसानों का गन्ने की खेती के प्रति रुझान बढ़ने लगा। मौसम की मार और फसलों के रोग किसानों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। एकाएक गन्ने की फसल में टॉप बोरर रोग लग गया और पौधे सूखने लगे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...