जनपद में खुले 250 पिंक प्रेरणा दीदी कैंटीन
आजमगढ़, मई 15 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महिला स्वावलंबन एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जिले में 250 पिंक प्रेरणा दीदी कैंटीन जिले में खोली गई है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अनुदान के माध्यम से कैंटीन एवं फास्ट फूड सेंटर के लिए आधुनिक ठेले उपलब्ध कराए। कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतीकात्मक रूप से पांच कैंटीन का शुभारंभ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भी पढ़ें- डीएम, सीडीओ ने पे्ररणा कैंटीन का किया शुभारंभ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.