सिद्धार्थ, फरवरी 16 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जनपद के दिव्यांग बच्चों के लिए एक बड़ी सौगात की तैयारी शुरू हो गई है। सिद्धार्थनगर में समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय की स्थापना प्रस्तावित है, जिसके लिए शहर के पास उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है। यह विद्यालय कक्षा एक से 12 तक संचालित होगा और इसमें 50 प्रतिशत से अधिक नामांकन दिव्यांग विद्यार्थियों का सुनिश्चित किया जाएगा। जनपद में इस प्रकार का यह पहला संस्थान होगा जिससे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा मिल सकेगी। समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय का संचालन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से किया जाएगा। यहां शारीरिक, दृष्टि, श्रवण, बौद्धिक एवं बहुदिव्यांग बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष शिक्षण पद्धति अपनाई जाएगी। प्रशिक्षित विश...