सोनभद्र, जुलाई 25 -- सोनभद्र, हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से खेती-किसानी को हर स्तर पर मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। खरीफ सीजन के लिए यूरिया, डीएपी और एनपीके उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए सभी सहकारी समितियों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं पर नियमित निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि खरीफ फसल के लिए जनपद में यूरिया का कुल 11156 व फास्फेटिक का कुल 5697 मीट्रिक टन वितरण का लक्ष्य है। जबकि जुलाई माह में 3459 मीट्रिक टन यूरिया व 2894 मीट्रिक टन फास्फेटिक का वितरण करने का लक्ष्य है जिसके सापेक्ष 3315 मीट्रिक टन यूरिया व 3605 मीट्रिक टन फास्फेटिक का वितरण किया जा चुका है। बिक्री केंद...