बलरामपुर, जून 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली हैं। 21 जून को जिले भर में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों में करीब छह लाख लोगों के एक साथ योगाभ्यास करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले के सभी ब्लॉकों, तहसीलों, शिक्षण संस्थानों व सरकारी कार्यालयों को सक्रिय रूप से जोड़ा गया है। आयोजन के सफलता के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय की ओर से विस्तृत ड्यूटी आदेश भी जारी कर दिया गया है। स्पोर्टस स्टेडियम में सांसद, विधायक, डीएम व एसपी के साथ सभी जिला स्तरीय अधिकारी योगाभ्यास में हिस्सा लेंगे। यह भी पढ़ें- Yoga Day Speech in Hindi: योग दिवस पर आसान और छोटा भाषण, क्या है Theme, 21 जून खास क्यों 21 जून को होने वाले योग दिवस को लेकर पूरे...