शाहजहांपुर, मार्च 21 -- शाहजहांपुर। ईद-उल-फित्र का त्योहार आज मनाया जाएगा। ईदगाह समेत सभी जगह नमाज़ की तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। ईद की नमाज़ का समय भी घोषित हो गया है। ईदगाह बड़ा ख़ुत्बा में सुबह 8 बजे नमाज़ होगी। छोटा ख़ुत्बा,गदियाना ईदगाह, जामा मस्जिद में सुबह 8.30 बजे ईद-उल-फित्र की नमाज़ अदा की जाएगी। वहीं, रमज़ान मुबारक के आखिरी जुमा की नमाज़ अदा करने के लिए शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाज़ अदा कर मुल्क और दुनिया में अमन, ख़ुशहाली की दुआएं की गयीं। जामा मस्जिद में शहर इमाम हज़रत हुज़ूर अहमद मंजरी ने नमाज़ अदा करने से पहले खिताब किया। हर एक को इंसानी हमदर्दी और नेकी करने की हिदायत दी। फरमाया ख़ुदा के हुक्म के मुताबिक ज़िन्दगी गुज़ारकर ही दुनिया और आखिरत में कामयाबी हासिल होगी। कमज़ोर और जरुरतमंदों की मदद...