गाजीपुर, अप्रैल 27 -- गाजीपुर। जनपद न्यायालय गाजीपुर के केन्द्रीय सभागार में आधार कार्ड के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन 28 अप्रैल यानी मंगलवार को किया जाएगा। शिविर सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होगा जिसका उद्घाटन जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय करेंगे। आधार कार्ड शिविर के बारे में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष, कक्ष संख्या-1 शक्ति सिंह ने बताया कि शिविर भारतीय डाक विभाग के सहयोग से लगाया जा रहा है। इसमें नये आधार कार्ड बनाये जाने के साथ ही साथ पुराने आधार कार्ड में संशोधन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...