फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद न्यायालय परिसर में ई सेवा केंद्र खुल गया है। इसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश नीरज कुमार ने शुक्रवार को किया। ई सेवा केंद्र संचालित होने से वकीलों, वादकारियो के मुकदमों की प्रक्रिया, केस स्टेटस, अगली तारीख आदि के बारे में जानकारी आसानी से निर्धारित पटल से मिल सकेंगी। यह सेवा निशुल्क न्यायिक सेवाओं से संबंधित सूचना प्रदान करने में मदद करेगी। इससे वादकारी को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा ई कोर्ट प्रोजेक्ट से संबंधित कार्यवाही को विभिन्न प्रकार के पटल भी स्थापित किए गए हैं। ई सेवा केंद्र के संचालन से वकीलों और वादकारियों की कई दिक्कतें समाप्त हो जाएंगी। इस दौरान न्यायिक अधिकारी शैली राय, अभिनितम उपाध्याय, शैलेंद्र सचान, तरुन कुमार सिंह, रितिका त्यागी, दीपेंद्र कुमार सिंह, मेराज अहमद, सतेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.